Report by : CWN Desk
Published at :
हरिद्वार- भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कनखल मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कालरा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने बताया कि कनखल मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कालरा को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के चलते अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है। बताया कि यह निर्णय उत्तराखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार लिया है।