Connect with us

हरिद्वार

गंगा स्नान करते हुए बेहोश हुए व्यक्ति को एसडीआरएफ ने बचाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- कांगड़ा घाट में अचानक एक व्यक्ति गंगा स्नान करते हुए बेहोश हो गया। जिसके चलते वह पानी के तेज बहाव में बहने लगा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम के जवानों ने युवक को बेहोशी की हालत में बाहर निकाल लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भेज दिया।
कांगड़ा घाट पर हरियाणा सोनीपत निवासी गौरव नहा रहा था। इस दौरान नहाते हुए वह अचानक बेहोश हो गया। आसपास के लोगों की चीख पुकार के बाद मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ के जवान शिवम सिंह ने तत्काल कार्यवाही करते हुए पानी में छलांग लगाई। शिवम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बेहोशी की हालत में बहार निकाला। जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद स्थानीय पुलिस की सहायता से नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement