Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

करोड़ों की रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के आरोपी केपी सिंह की सहारनपुर में मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के आरोपित व सहारनपुर के भूमाफिया कंवरपाल उर्फ केपी निवासी ईदगाह रोड कस्बा थाना नुकड़ सहारनपुर की सहारनपुर की मौत हो गई है।
केपी धोखाधड़ी के एक मामले में सहारनपुर जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे जिला चिकित्सालय एसबीडी सहारनपुर भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। केपी के खिलाफ देहरादून की शहर कोतवाली में धोखाधड़ी के दो और कैंट में एक मुकदमा दर्ज है। बहरहाल केपी की मौत हार्ट अटैक से होनी बताई जा रही है, लेकिन मामला पूरी तरह से संदिग्ध लग रहा है। रजिस्ट्री प्रकरण में केपी एसआइटी के लिए अहम कड़ी थी। केपी ने ही सहारनपुर व देहरादून में फर्जी रजिस्ट्री तैयार करवाई और करोड़ों रुपये की जमीनें बेच डाली।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement