Connect with us

हल्द्वानी

कुमाऊं कमिश्नर ने संभाली हल्द्वानी बाज़ार की कमान, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर ने बाजार में हो रहे पॉलिथीन के अंधाधुंध इस्तेमाल और लगातार सड़क घेरकर दुकानदारों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण पर नाराजगी जाहिर करते हुए नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट को अतिक्रमण चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए और पॉलिथीन के खिलाफ विशेष अभियान चलाए जाने के लिए भी निर्देशित दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नई खरीदी बाइक बनी हादसे की वजह, युवक की दर्दनाक मौत

कालाढूंगी रोड पर हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट में भी कमिश्नर ने छापा मारा जहां आरा मशीन में लकड़ी के स्टॉक और बिजली खपत में संदिग्धता पाए जाने पर विद्युत विभाग और वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जांच कराई। साथ ही खाम की जमीन पर बनी दुकानों में बिना परमिशन के दो मंजिला भवन बनाए जाने पर कई दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए, कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने बाजार में टैक्स चोरी कर लाए जा रहे गुटके और सिगरेट पर भी जीएसटी के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement