Connect with us

हरिद्वार

25 हजार के रुड़की के इनामी पार्षद सचिन के घर पर ढोल-नगाड़े के साथ कुर्की की मुनादी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आत्मसमर्पण न करने पर घर के खिड़की, दरवाजों उखाड़े जाएंगे, जब्त होगी संम्पत्ति

हरिद्वार। कोतवाली रुड़की सिविल लाईन रुड़की पर पंजीकृत मु0अ0सं0 451/23 धारा 147/149/ 332/353/504/506 IPC व 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम में वांछित व 25000 हजार रूपये का ईनामी अभियुक्त सचिन (पार्षद) पुत्र रामपाल निवासी  म0न0 14 मोहनपुरा मोहम्मदपुर कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार के लंबे समय से फरार रहने के चलते पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय से धारा 82 C.R.P.C. के वारंट प्राप्त किये।
न्यायालय से प्राप्त 82 CRPC नोटिस को लेकर पुलिस टीम फरार अभियुक्त सचिन के घर/ ऑफिस पहुंची जहां ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी करवा कर धारा 82 C.R.P.C. उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया गया। निर्धारित अवधि के भीतर अभियुक्त द्वारा पुलिस के सामने हाजिर न होने पर न्यायालय के आदेश पर जल्द  कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।

Select Language

Advertisement