Connect with us

देहरादून

सांस्कृतिक विरासत का संगम: देहरादून में कूर्मांचल परिषद आयोजित करेगी भव्य ‘सामूहिक होली मिलन समारोह’

Published

on

खबर शेयर करें 👉

केन्द्रीय कूर्माचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद्, देहरादून द्वारा 22 फरवरी 2026 को ओएनजीसी सामुदायिक केंद्र में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

देहरादून। देहरादून की सांस्कृतिक फिजाओं में होली के रंगों को घोलने के लिए केन्द्रीय कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् पूरी तरह तैयार है। परिषद द्वारा आगामी रविवार, 22 फरवरी 2026 को एक विशाल ‘सामूहिक होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम ओएनजीसी (ONGC) सामुदायिक केंद्र, देहरादून में दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा।
इस समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैंट विधानसभा की विधायक सविता कपूर करेंगी। इसके अलावा विशिष्ट अतिथियों में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भाजपा नेता आदित्य चौहान और सामाजिक कार्यकर्ता ललित जोशी भी शामिल होंगे।
समारोह का मुख्य आकर्षण कुमाऊँ की पारंपरिक बैठकी होली और खड़ी होली का गायन होगा। फूलों के रंगों और संगीत की तानों के बीच महिलाओं की होली और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विशेष रूप से उप्रेती बहिनों द्वारा प्रस्तुत कुमाँऊनी होली दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखता को राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया तेज, सीएम धामी ने विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश


कार्यक्रम के दौरान परिषद की पत्रिका ‘घुघुती सौंण’ और कुमाऊँनी पंचांग कैलेंडर का विमोचन भी किया जाएगा। समारोह के समापन पर अतिथियों के लिए पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों की व्यवस्था की गई है। आगंतुक आलू के गुटके, पहाड़ी रायता और गुड़ की चाय के साथ होली की खुशियों का आनंद लेंगे।
परिषद के पदाधिकारियों ने सभी प्रवासियों और स्थानीय निवासियों से सपरिवार इस उत्सव में शामिल होने की अपील की है। आपकी उपस्थिति न केवल कलाकारों का उत्साहवर्धन करेगी, बल्कि हमारी समृद्ध कुमाऊँनी संस्कृति को भी मजबूती प्रदान करेगी। यह आयोजन आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक संरक्षण का एक अनूठा उदाहरण पेश करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नई पहल, CM धामी ने ‘सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी’ अभियान किया शुरू
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement