Report by : कालू वर्मा
Published at :
सोमवती अमावस्या पर गंगा में लगाई लाखों भक्तों ने डुबकी

सोमवती अमावस्या पर लाखों श्रद्बालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
हरिद्वार। हरिद्वार में सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। हरकी पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर हर-हर गंगे के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। व्यवस्था बनाने में पुलिसबल मुस्तैदी से तैनात रहा। भीड़ कम होने के कारण ट्रैफिक प्लान को लागू करने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
सोमवती अमावस्या पर सोमवार भोर से शुरू हुए गंगा स्नान पर धर्मनगरी में देखने को मिला। उत्तरी हरिद्वार के सप्तऋषि, भूपतवाला, खड़खड़ी और मध्य हरिद्वार के ललतारौ पुल, पोस्ट ऑफिस और अपर रोड पर अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छी खासी भीड़ नजर आई। भीमगोड़ा बैरियर से हरकी पैड़ी जाने वाले श्रद्धालुओं को पैदल ही जाने दिया गया है। ई रिक्शा, ऑटो, विक्रम को अंदर आने की अनुमति नहीं थी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›