Report by : CWN Desk
Published at :
लाइफ जैकेट के बिना नौकायन करने पर बोट स्वामी का लाईसेंस निरस्त होगा,किया जायेगा चालान

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल की नैनीझील में पर्यटकों के बिना लाइफ जैकेट के नौकायन करने पर बोट स्वामी का लाईसेंस निरस्त और चालान किया जाएगा। नगर पालिका ने बोट स्टैंडों में मुनादी कर ये सूचना नाविकों को प्रेषित की।

लाइफ जैकेट के बिना नौकायन करने पर बोट स्वामी का लाईसेंस निरस्त होगा,किया जायेगा चालान

पालिका के ई.ओ.ने बोट स्टैंड का निरीक्षण कर मुनादी की

नैनीझील में बिना लाइफ जैकेट के नौकायन की शिकायतों के बाद आज नगर पालिका के ई.ओ. आलोक उनियाल बोट स्टैंड पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। आलोक के साथ उनकी टीम भी थी। टीम ने मल्लीतालल स्थित व्यस्ततम बोट हाउस क्लब के बोट स्टैंड में खड़े होकर स्पीकर के माध्यम से मुनादी की। उन्होंने नाविकों को बताया कि वो लोग पर्यटकों को सेफ्टी जैकेट पहनाकर ही नौकायन कराएं। उन्होंने किसी भी नाव में बिना जैकेट वाले पर्यटक देखने पर नाविक का चालान और उसके लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्यवाही करने की चेतावनी दी है। कुछ वर्ष पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी आर.के.सुधांशु ने एक आदेश जारी करते हुए नौकायन के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य कर दिया था। पालिका ने एक टोकन मनी लेकर नाविकों को लाइफ जैकेट मुहैय्या कराए थे। इस वर्ष नाविकों की लापरवाही के चलते कुछ पर्यटक बिना लाइफ जैकेट के नौकायन करते देखे गए, जिसके बाद शिकायतों का सिलसिला जारी हुआ और आज ई.ओ.खुद इस बात की सच्चाई जानने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्हें आज कोई पर्यटक बगैर लाइफ जैकेट के तो नहीं दिखा लेकिन उन्होंने भविष्य के लिए नाविकों को चेतावनी दे दी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›