Connect with us

उत्तराखण्ड

छज्जा गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं(नैनीताल)- क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 में दुमजिले का छज्जा गिरने से सड़क पर खेल रहा 5 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एसटीएच चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, चिकित्सक बच्चे की हालत गंभीर बता रहे है। प्राप्त सूचना के अनुसार वार्ड नंबर 5 निवासी विरेंदर शर्मा का 8 वर्षीय बालक शिवम घर के बाहर गली में खेल रहा था। अचानक उनके सामने स्थित निसार अली के घर के दोमंजिलें का छज्जा भरभरा कर सड़क पर आ गिरा। जिसकी चपेट में शिवम आ गया, जिसे तुरंत ही आसपास के लोगों एवं परिजनों ने एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचाया जहां घायल बच्चे का गहन चिकित्सा उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों द्वारा बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने मकान का के दुमजिले का छज्जा लटकता देख उस गली से लोगों की आवाजाही रुकवा कर छज्जा तोड़ने की कार्रवाई शुरू करवा दी है। पता चला है कि उक्त मकान का छज्जा लगभग 5 माह पूर्व बनाया गया था जो कि आज अचानक टूट कर गिर गया, जिसकी चपेट में 8 वर्षीय बालक आया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

Select Language

Advertisement