Connect with us

हल्द्वानी

हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट ढूंढते समय करंट लगने से लाइनमैन की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट ढूंढने के दौरान करंट लगने से एक लाइनमैन की मौत हो गई। इस हादसे ने उसके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सुनील सिंह दानू के रूप में हुई है।

सोमवार शाम करीब 6 बजे बिंदुखत्ता क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली बहाल करने के लिए लाइनमैन सुनील सिंह दानू हाटाग्राम क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन का फॉल्ट तलाशने गए थे। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह पोल से नीचे गिर पड़े। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल लालकुआं विद्युत सब स्टेशन को दी।

यह भी पढ़ें 👉  सुशीला तिवारी अस्पताल की लापरवाही: कटी मासूम की भोजन नली, बरेली में जिंदगी की जंग

घायल हालत में सुनील को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) हल्द्वानी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सुनील बिंदुखत्ता क्षेत्र के तिवारीनगर चित्रकूट निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी मंजू देवी, पिता कुंवर सिंह दानू, माता कमला देवी और बड़ा भाई करन दानू हैं। सुनील के दो छोटे बच्चे—चार वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ और तीन वर्षीय पुत्री निहारिका—भी हैं, जिनकी आंखों से पिता का साया उठ गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: कुमाऊं में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, बारिश के आसार

परिजनों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि फॉल्ट ढूंढने के दौरान सुरक्षा उपकरण और समुचित सावधानियां नहीं बरती गईं, जिससे हादसा हुआ। ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय प्रसाद ने बताया कि सुनील ने लाइट जाने पर ब्रेकडाउन लिया था और इसी दौरान यह हादसा हुआ। उन्होंने घटना की जानकारी मिलने पर एसटीएच पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और दुख जताया।

Select Language

Advertisement