Connect with us

हरिद्वार

रुड़की में खाली प्लाट में डूबने से डेढ़ साल की मासूम की मौत, परिवार में कोहराम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुड़की: गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक खाली प्लाट में भरे पानी में खेल रही डेढ़ साल की मासूम बच्ची डूब गई। इस हादसे में बच्ची की मौत हो गई है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बच्ची का नाम किरधा है और वह पंजाब से अपनी मौसी की शादी में आई थी। मंगलवार को वह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह खाली प्लाट में भरे पानी के पास पहुंची और पानी में तैर रही जलमुर्गी को पकड़ने लगी। इसी दौरान वह प्लाट में बने एक गड्ढे में गिर गई और डूब गई।
बच्ची के काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आसपास ढूंढने के बाद परिजनों की नजर खाली प्लाट पर गई, जहां बच्ची का शव पड़ा हुआ था। परिजन आनन-फानन में बच्ची को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अलग-अलग हादसों ने छीनी दो जिंदगियां


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Select Language

Advertisement