Report by : CWN Desk
Published at :
रुड़की में सरेराह युवती का अपहरण, दो गिरफ्तार, ग्रामीणों का हंगामा

रुड़की: पिरान कलियर क्षेत्र के गांव इमलीखेड़ा में मंगलवार को एक युवती का अपहरण का मामला सामने आया है। युवती को बेहोशी की हालत में गांव के पास ही पाया गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है और उन्होंने दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय युवती मंगलवार सुबह गांव के पास गोबर डालने गई थी, लेकिन देर तक घर नहीं लौटी। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की और अंत में उसे बेहोशी की हालत में पाया। ग्रामीणों को पता चला कि चार युवकों ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण किया था।
ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास एक बाइक सवार युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसके आधार पर एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया गया।


हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर जमा होकर हंगामा किया और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने ग्रामीणों को शांत रहने और पुलिस पर भरोसा करने की अपील की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›