Connect with us

नई दिल्ली

शराब घोटाला: केजरीवाल और सिसोदिया सभी आरोपों से बरी, कोर्ट में फूट-फूटकर रोए पूर्व CM

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने किया बरी। केजरीवाल बोले- ‘सत्य की जीत हुई, मैं भ्रष्ट नहीं हूँ।’ पूरी खबर पढ़ें।

नई दिल्ली: दिल्ली की नई आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के मामले में आज अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी जीत का दिन रहा। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले को जांच एजेंसी के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।
अदालत का फैसला आने के बाद जब अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मीडिया से मुखातिब हुए, तो माहौल बेहद भावुक हो गया। पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आंखों में आंसू आ गए और वह फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने रुंधे गले से कहा कि केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है और आज देश के सामने उनकी ईमानदारी की जीत हुई है।
केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि पिछले कई सालों से उनके खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा था। उन्होंने कहा, “सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। भाजपा ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए हमारे शीर्ष नेताओं को जेल में डाल दिया था।” उन्होंने न्यायपालिका के प्रति आभार जताते हुए इस पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित और फर्जी करार दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में केवल ईमानदारी की कमाई की है और आज कोर्ट ने भी आप को ‘कट्टर ईमानदार’ मान लिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि झूठे केस करके विपक्ष को जेल में डालना लोकतंत्र के लिए शोभा नहीं देता। मनीष सिसोदिया ने भी इस फैसले को सच्चाई की जीत बताते हुए समर्थकों का धन्यवाद किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement