Report by : CWN Desk
Published at :
होम लोन फाइनेंस कंपनी से धोखाधड़ी का 01 और आरोपी दबोचा, अन्य की तलाश जारी, 28 लाख से अधिक का लिया था लोन

महिला सहित 06 आरोपियों के खिलाफ हुआ था मुकदमा दर्ज

ज्वालापुर(हरिद्वार)-आईसीआईसीआई होम फाइनेंस कंपनी आशीर्वाद कॉन्प्लेक्स मॉडल कॉलोनी निकट प्रेम नगर आश्रम के टेरिटरी बिजनेस मैनेजर अवधेश अग्रवाल द्वारा कोतवाली पर नामजद 06 अभियुक्तों के विरुद्ध आईसीआईसीआई होम फाइनेंस कंपनी के साथ आपराधिक षड्यंत्र कर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से ₹28,80000= का लोन लेना तथा लोन वापस ना करने के संबंध में धारा 420, 406, 467, 468 471, 120 बी आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा पूर्व में अभियुक्त राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस टीम को अभियुक्त संदीप पुत्र राजकुमार को थाना क्षेत्र से दबोचने में सफलता हाथ लगी।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1– संदीप पुत्र राजकुमार निवासी प्लॉट नंबर 15 दुर्गा विहार राज कॉलोनी ज्वालापुर

फरार अभियुक्त

१- सोनिया पत्नी राजकुमार निवासी उपरोक्त
२- हरकेश बहादुर पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी कमल विहार अनेकी हेतमपुर थाना सिडकुल हरिद्वार
३- प्रदीप पाल पुत्र सुमंत पाल निवासी मकान नंबर 52 ऋषिकुल विद्यापीठ हरिद्वार
४- सुमंत पाल पुत्र राम सिंह निवासी उपरोक्त

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›