Connect with us

उत्तराखण्ड

हाथी के हमले से व्यक्ति घायल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं(हल्द्वानी)- नैनीताल जनपद अंतर्गत लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के संजय नगर में हाथी ने हमला कर ग्रामीण को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे आसपास के ग्रामीणों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया । इस घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात बिंदुखत्ता के संजय नगर 2 निवासी केदार पाठक रोजाना की भांति लालकुआं पेपर मिल में ड्यूटी कर लगभग 10:15 बजे अपने घर को वापस लौट रहे थे। अचानक संजय नगर प्रथम में जंगली हाथी ने उनके ऊपर हमला कर दिया। जंगली हाथी द्वारा किए गए हमले में केदार पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
वन क्षेत्राधिकारी गौला रेंज चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि बिंदुखत्ता निवासी ग्रामीण पर हाथी के हमले की सूचना उन्हें मिली है, सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत मौके पर अपनी टीम को भेज दिया है और उन्होंने बताया की वह घायल का हाल जानने के लिए स्वयं हल्द्वानी जा रहे हैं। उन्होंने बताया क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ा दी गई है तथा ग्रामीणों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की: माधोपुर तालाब में युवक की मौत का मामला: दरोगा समेत छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement