Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून में रेलवे स्टेशन में प्रेमी युगल को लेकर दो पक्षों में बवाल, तोड़फोड़

देहरादून। रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात को बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर स्टेशन पर दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। मामला इतना बढ़ गया कि पथराव शुरू हो गया। स्टेशन पर खड़ीं ट्रेनों और अन्य सामान में तोड़फोड़ भी की गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला ज्यादा बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को हटाया। स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर हिंदू संगठनों व दूसरे समुदाय के लोगों में खूब तनातनी चलती रही। पुलिस बल दोनों पक्षों में बीच-बचाव कराने में लगा हुआ था। 
सूत्रों के अनुसार, मामला बदायूं निवासी अलग-अलग समुदाय के युवक व युवती के प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। 
बृहस्पतिवार रात रेलवे स्टेशन पर दोनों की मौजूदगी की खबर पर दोनों समुदाय के लोग वहां पहुंचे थे। इसी दौरान उनमें तनाव हो गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। 

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›