Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
धारी के राउमावि जाड़ापानी में तोड़फोड़ कर हुई चोरी

विद्यालय प्रशासन ने तहसील में दी तहरीर

शीतकालीन अवकाश का लाभ उठाकर चोरी का प्रयास

धानाचूली। आजकल पर्वतीय क्षेत्र के सभी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश चल रहे हैं इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया है ।
धारी तहसील के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाड़ापानी में बीते 4 जनवरी को तोड़फोड़ कर कुछ अज्ञात लोगों ने वहां रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। तहसील धारी में घटना की तहरीर देखकर विद्यालय प्रशासन ने एफआईआर दर्ज करने के साथ जांच करने की कार्यवाही के लिए तहरीर सौपी है।

शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाड़ापानी के प्रभारी प्रधानाचार्य द्वारा तहसील धारी में दी गई। तहरीर में बताया कि 4 जनवरी को सुबह 9 बजे जब विद्यालय के परिचारक नंदन कुमार विद्यालय पहुंचे तो वहां कुछ अराजक तत्वों द्वारा चैनल को तोड़ प्रधानाचार्य के कक्ष का दरवाजे को लोहे की सरिया के तोड़फोड़ कर उनके कक्ष में रखें गए सामान कप प्लेट के साथ अन्य कागजातों व फाइलें चोरी हो गई । वही लॉकर को भी तोड़ने की नाकाम कोशिश की गई है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही एसएमसी अध्यक्ष जसवंत सिंह व पीटीए अध्यक्ष रमेश चंद्र व स्थानीय लोगों द्वारा घटनास्थल में आकर देखा गया कि विद्यालय में प्रधानाचार्य का कक्ष का दरवाजा तोड़ा गया है। कार्यालय कक्ष के दरवाजे में लोहे की सरिया डालकर तोड़ने की भी कोशिश की गई है। वही कक्ष के अंदर घुस कर लॉकर को भी तोड़ने की कोशिश की गई है। प्रधानाचार्य पीसी उपाध्याय ने बताया वह अभी शीतकालीन अवकाश में चल रहे है। चार्ज किसी अन्य को दिया गया है। स्कूल में हुई इस घटना पर पीटीए व एसएमसी ने भी अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›