Report by : CWN Desk
Published at :
एयरपोर्ट पर पकड़ी गई करोड़ों की स्मैक और कोकीन

मुंबई। दो अलग-अलग मामलों में मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स ने 4.47 किलोग्राम हेरोइन और 1.596 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। सीमा शुल्क विभाग के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत 31.29 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही जब्त की गई कोकीन की कीमत 15.96 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हेरोइन को दस्तावेजों के फोल्डर कवर में छुपाया गया था, जबकि कोकीन को कपड़े के बटन में छुपाया गया था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›