Report by : CWN Desk
Published at :
कैबिनेट मंत्री बेटे ने इन कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

पिता को बदनाम करने का आरोप, बढ़ सकती हैं नेताओं की मुश्किलें

देहरादून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे पीयूष अग्रवाल ने कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, गरिमा दसौनी और अभिनव थापर के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है कि इन नेताओं ने झूठे तथ्य प्रस्तुत कर उनके पिता की छवि को धूमिल किया है। यहां बता दें कि जयेंद्र रमोला ने कांग्रेस नेता गरिमा दसौनी और अभिनव थापर के साथ 28 दिसंबर को कांग्रेस भवन में प्रेस कांफ्रेंस की थी। आरोप है कि उन्होंने कैबिनेट मंत्री को बदनाम करने के लिए राजस्व चोरी, स्टांप चोरी के जैसे संगीन झूठे आरोप लगाए।

कोतवाली के इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि पीयूष अग्रवाल नेे तहरीर देकर बताया कि उन्होंने गुलशन कुमार निवासी सैनिक कॉलोनी रुड़की के साथ मिलकर कांति देवी निवासी नरेंद्र नगर, टिहरी से एक भूखंड खरीदा था। बताया कि विधानसभा चुनाव में उनके पिता प्रेमचंद अग्रवाल ने कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला को भारी मतों से हराया था। तभी से रमोला उनके पिता और परिवार से रंजिश रखते हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›