Connect with us

नई दिल्ली

16 मार्च से शुरू होंगी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

परीक्षा शेड्यूल जारी, 6 अप्रैल को समाप्त होंगी
हल्द्वानी। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद का वर्ष 2023 के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम जारी हो गया। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिट परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। 6 अप्रैल को खत्म होंगी। परिषद के सभापति आरके कुवर ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं 1 फरवरी से 28 फरवरी के बीच होंगीं।
हाईस्कूल की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होंगी
निदेशक कुंवर ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होंगी, जो 5 अप्रैल तक चलेगी। इंटर की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर छह अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्वक कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक होगा परीक्षा का मूल्यांकन
एक से 28 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षा होंगी। परीक्षा का मूल्यांकन 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक होगा। इस बार हाईस्कूल में 127320 व इंटर में 132110 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
निदेशक की अनुमति के बाद परीक्षा कार्यक्रम जारी किया
शुक्रवार को उत्तराखंड विधालयी शिक्षा परिषद रामनगर के सभागार में माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्तराखंड आरके कुंवर की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में परीक्षा कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। निदेशक की अनुमति के बाद परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement