Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
लेक कार्निवाल का आयोजन ना होने से लोग खपा

समाज सेवी बृजवासी ने लेक कार्निवाल का आयोजन की उठाई मांग

भीमताल। भीमताल पर्यटन नगरी के पर्यटन साँस्कृतिक उत्थान के लिए पिछले कई सालों से स्थानीय लोग, पर्यटन कारोबारी, व्यापार मंडल, सामाजिक संगठन, स्थानीय महिला समूह, स्थानीय राजनैतिक एवं गैर राजनीतिक समितियां सब मिलकर लेक कार्निवाल का आयोजन किया करते थे,। पर अब इसका आयोजन ना होने से नगर वासी नाराज हो रहे है।

नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने बताया जिसमें वर्ष 2017 से राज्य के बड़े-बड़े माननीयों ने प्रतिभाग कर इस कार्यक्रम को भव्यता दी। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को देवभूमि पहाड़ की संस्कृति से कई स्थानीय कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुति देकर प्रत्यक्ष अवगत कराया था। जिसके बाद हर साल शरद ऋतु में यहां पर्यटकों के आने को बढ़ावा मिला, वर्ष 2018-19 में लेक कार्निवाल प्रोग्राम को और चार चांद लग गए, कार्यक्रम में आने वाले वीआईपी.और बढ़ने लगे लगभग पूरे राज्य से कई समितियां इस कार्यक्रम में भाग लेने लगी। पहाड़ के उत्पाद एवं व्यंजनों ने डाट पिकनिक स्पोर्ट में स्टॉल लगाकर मार्केट का स्वरूप दिया और भीमताल मिनी लेक सिटी के नाम से फेमस होने लगा, उसके बाद कोरोना काल लगने से ये प्रोग्राम बंद हो गया था। इस वर्ष स्थानीय लोगों में इस कार्यक्रम के आयोजन की आश थी पर जिला प्रशासन की अनदेखी की वजह से अब तक नहीं लग पाया। समाज सेवी बृजवासी ने पर्यटन नगरी के उत्थान के लिए लेक कार्निवाल का आयोजन करने की मांग रखी l

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›