Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड मलिक ने सरकारी जमीन हड़पने के लिए मरे हुए व्यक्ति को किया जिंदा

न्यायालय में मरे हुए व्यक्ति के नाम से रिट डालने के मामले में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश ने दी तहरीर
हल्द्वानी।
कूटरचना कर सरकारी जमीन हड़पने, मरे हुए व्यक्ति के नाम से शपथ पत्र देने, न्यायालय में मरे हुए व्यक्ति के नाम से रिट डालने के मामले में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने कोतवाली में तहरीर सौंपी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अब्दुल मलिक, उसकी पत्नी साफिया मलिक सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आईपीसी 417 और 120 बी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायती पत्र सौंपा था। शिकायती पत्र में कहा गया है कि साफिया मलिक पत्नी अब्दुल मलिक, अब्दुल मलिक निवासी अब्दुला बिल्डिंग लाइन नंबर आठ, अख्तरी बेगम पत्नी नन्हें खां, नबी रजा खां निवासी हल्द्वानी, गौस रजा खां निवासी लाईन नंबर 17 आजाद नगर हल्द्वानी और अब्दुल लतीफ निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश ने कूटरचित प्रार्थना पत्र दिए। साथ ही इन्होंने मरे हुए व्यक्ति का शपथ पत्र देकर भी राजकीय जमीन जिसे मलिक का बगीचा कहते हैं उसे हड़पने, खुर्द-बुर्द करने, बेचने का आपराधिक षड्यंत्र किया।
सरकारी विभागों और कोर्ट में मरे हुए व्यक्ति के नाम से झूठे शपथ पत्र दिए। मरे हुए व्यक्ति के नाम से भी कोर्ट में रिट डाली गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर साफिया मलिक, अब्दुल मलिक, अख्तरी बेगम, नबी रजा खां, गौस रजा खां और अब्दुल लतीफ के खिलाफ धोखाधड़ी, आईपीसी 417 और 120 बी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›