Report by : कालू वर्मा
Published at :
महामंडलेश्वर स्वामी दर्शन को धमकी मिलने पर क्या बोले, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी सुनिए

हरिद्वार। निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी दर्शन भारती को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े के सचिव और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने चिंता जाहिर की है।
उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड देवभूमि में साधु-संतों के सर कलम करने की धमकी देने की घटना बहुत निंदनीय है। सरकार को ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। आपको बता दें कि उत्तरकाशी के पुरोला में आए लव जिहाद के मामले के बाद महामंडलेश्वर दर्शन भारती खुलकर आवाज उठा रहे थे। जिसके बाद उनको धमकी भरा पत्र मिला था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›