Report by : कालू वर्मा
Published at : Updated at :
भाकियू (भानु गुट) ने 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने का किया एलान

केंद्र सरकार से किसान आयोग का गठन करने की मांग की है।
हरिद्वार।
देश में किसान आयोग का गठन न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने साल 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।
हरिद्वार पहुंचे भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया लेकिन अभी तक भाजपा सरकार ने किसान आयोग का गठन नहीं किया और न ही किसानों के कर्ज माफ हुए। वो केंद्र सरकार को चेतावनी देते हैं कि यदि दो महीने के भीतर किसान आयोग का गठन नहीं हुआ तो उनके द्वारा किसान क्रांति दल का गठन किया जाएगा और देश की सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा।गौरतलब है कि हरिद्वार में भारतीय किसान यूनियन भानु का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया गया था शिविर में फैसला लिया गया है कि यदि 2 महीने में किसान आयोग का गठन नहीं होता तो उनके संगठन से जुड़े किसान देश की सभी सीटों पर 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और भारी जीत दर्ज कर किंग मेकर की भूमिका निभाएंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›