Report by : कालू वर्मा
Published at :
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गेट सैलानियों के लिए हुआ बंद

अब 15 नवंबर तक मानसून सीजन के बाद खुलेगा पार्क
हरिद्वार।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गेट आज से सैलानियों के लिए बंद कर दिए गए हैं। हर साल 15 जून से 15 नवंबर तक मानसून सीजन के लिए पार्क के गेट बंद किए जाते हैं। चीला रेंज में रेंजर और अन्य कर्मचारियों ने पार्क के गेट बंद कर सीजन की क्लोजिंग की।
रेंज इंचार्ज शैलेश घिल्डियाल के मुताबिक इस बार चीला रेंज में सैलानियों की आमद में बढ़ोतरी हुई है। जिससे कुल लगभग 50 लाख का रेवेन्यू प्राप्त हुआ है। उसके अलावा इस बार विदेशी सैलानी भी पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुनी संख्या में पहुंचे। आपको बता दें कि राजाजी टाइगर रिजर्व जंगल सफारी के शौकीनों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र है। हर साल हजारों की तादाद में सैलानी जंगल सफारी के लिए यहां पहुंचते हैं।
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›