Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार में तीन दिवसीय किसान महाकुंभ शुरू, रविवार को होगी महापंचायत

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बोले,  तूफान बिपरजोय पर केंद्र सरकार किसानों और मछुआरों के लिए दे राहत पैकेज

हरिद्वार। हरिद्वार में आज से तीन दिवसीय किसान महाकुंभ की शुरुआत हो गई। 3 दिनों तक चलने वाले इस किसानब महाकुंभ में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के देश भर से आए। किसान प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं। किसान महाकुंभ के आखिरी दिन यानी रविवार को किसान महापंचायत बुलाने का भी ऐलान किया गया है।
महाकुंभ में शिरकत करने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने तूफान बिपरजोय पर बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस तूफान से प्रभावित किसानों और मछुआरों के लिए राहत पैकेज की घोषणा करे। हरिद्वार में गंगा किनारे जुटे किसान संगठन को मजबूत बनाने और संगठन का विस्तार करने के साथ साथ तमाम प्रदेशों में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा कर रहे हैं। पहलवानों के मसले पर बोलते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि किसान पूरी तरह से खेल आयोग के साथ है और कमेटी जो भी फैसला लेगी वे उसका पालन करेंगे। वहीं राकेश टिकैत ने अयोध्या में संतों द्वारा अपने प्रवेश पर हो रहे विरोध के मसले पर कहा कि उनका कोई विरोध नहीं है। और भविष्य में वे अयोध्या जरूर जायेंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›