Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल जिले में पुलिस महकमे में बड़े बदलाव, हल्द्वानी कोतवाल बदले, कई थानों व चौकियों के प्रभारी किए गए स्थानांतरित

नैनीताल। जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस महकमे में फेरबदल हुआ है। आगामी बड़े ट्रांसफरों से पहले जिले में थानों और चौकियों के प्रभारियों का तबादला किया गया है। सबसे अहम बदलाव हल्द्वानी कोतवाली में हुआ, जहां निरीक्षक राजेश यादव की जगह अब अमरचंद शर्मा नए कोतवाल बने हैं।
स्थानांतरण सूची के अनुसार, निरीक्षक हरपाल सिंह को प्रभारी एसओजी/एएनटीएफ/साइबर सेल से हटाकर थाना चोरगलिया की कमान दी गई है, जबकि विजय मेहता अब कालाढूंगी की जगह एएनटीएफ की जिम्मेदारी संभालेंगे। अरुण कुमार सैनी रामनगर से कालाढूंगी प्रभारी बने हैं। वहीं दिनेश सिंह फर्त्याल को लालकुआं से डीसीआरबी प्रभारी बनाया गया है और ब्रजमोहन सिंह राणा अब लालकुआं के थानेदार होंगे।
उप निरीक्षक स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। सोमेंद्र सिंह को बिंदुखत्ता चौकी से हटाकर रामनगर भेजा गया है, जबकि राजेश जोशी पुलिस लाइन से एसओजी में पहुंचे हैं। वीरेंद्र बिष्ट को मुखानी से तल्लीताल, जोगेंद्र यादव को पुलिस लाइन से लालकुआं और विजय कुमार को धानाचूली चौकी से बेतालघाट स्थानांतरित किया गया है।
महिला अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां मिली हैं। आशा बिष्ट पुलिस लाइन से मल्लीताल थाने में, जबकि आरती हल्द्वानी थाने में तैनात की गई हैं। साथ ही कु0 आशा शर्मा को पुलिस लाइन से हल्द्वानी भेजा गया है।
यातायात विभाग में भी फेरबदल किया गया है। निरीक्षक महेश चंद्रा को भवाली से हल्द्वानी का यातायात प्रभारी बनाया गया है, जबकि शिवराज सिंह बिष्ट अब हल्द्वानी से भवाली भेजे गए हैं।
इन तबादलों से साफ है कि पुलिस प्रशासन नैनीताल जिले में कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए नई रणनीति पर काम कर रहा है। अधिकारियों को बदलकर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की कवायद की गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›