Report by : CWN Desk
Published at :
लालकुआं: प्रॉपर्टी डीलर आत्महत्या केस में पटवारी से पूछताछ, जांच तेज

भीमताल (नैनीताल)। नगर के भरतपुर क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ई-कॉमर्स कंपनी के मैनेजर का शव घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष संजीत कुमार राठौर ने बताया कि मृतक की पहचान जून स्टेट निवासी गणेश गुरुंग के बेटे कमल गुरुंग (22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि कमल का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। तत्काल शव को नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल की जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कमल ने अपनी कंपनी से पैसे उधार लिए थे। इस कारण वह पिछले कुछ समय से तनाव में था। मृतक के छोटे भाई ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को कंपनी के सीनियर अधिकारी भीमताल मीटिंग के लिए आने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही यह घटना हो गई। पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से जांच रही है।
कमल की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय सभासद दीपक आर्या ने बताया कि कमल बेहद मिलनसार और हंसमुख स्वभाव का युवक था। उसकी अचानक हुई मौत से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पड़ोसी और रिश्तेदार बड़ी संख्या में घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›