Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

होटल के कमरे में मृत मिला बुजुर्ग, जहरीले पदार्थ के सेवन के संकेत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन के पास एक होटल में बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से आस पास के   क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर हल्द्वानी कोतवाल ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्ज़े में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
कोतवाल हरेंद्र चौधरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज स्टेशन के पास स्थित एक होटल में अल्मोड़ा जनपद के चिंकूड़ा (पटगलिया) महरा गांव के रहने वाले लगभग 54 वर्षीय राधा कृष्ण जोशी पुत्र ‘रमेश चंद्र जोशी मृत पाया गया। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में अग्रिम कार्यवाही शुरु कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement