Report by : CWN Desk
Published at :
5 दिन से लापता व्यक्ति का शव पौड़ी सतपुली के पास नयार नदी में मिला

कोटद्वार। थाना सतपुली द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि देवप्रयाग मार्ग पर मरोड़ा के पास नयार नदी में एक शव दिखाई दे रहा है जिसे बरामद किए जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर ASI शेखर चन्द्र जोशी के हमराह SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर नयार नदी में से उक्त व्यक्ति का शव बरामद कर बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व अग्रिम कार्यवाही हेतु राजस्व पुलिस के सुपर्द किया गया।
उक्त व्यक्ति की पहचान सुरेंद्र गोस्वामी पुत्र श्री मोहन गिरी गोस्वामी, उम्र- 58 वर्ष, निवासी- ग्राम- गोखेड़ा, पो0 ओ0 रेशोली, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई जो विगत 04- 05 दिनों से घर से लापता चल रहा था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›