Report by : CWN Desk
Published at :
डीजे पर डांस के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा, काशीपुर के खड़कपुर में होली गीत बजाने को लेकर हुआ विवाद

काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्रान्तर्गत खड़कपुर देवी पूरा में होली में डीजे पर डांस के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस हत्या के बाद देर सायं खड़कपुर देवी में लोग न्याय की मांग को लेकर आक्रोशित हो गए। जमकर हंगामा करने लगे। घटना बुधवार दोपहर की है।
काशीपुर के आईटीआई थाना अंतर्गत खड़कपुर देवीपुरा में कुछ युवक होली पर्व पर डीजे पर डांस कर रहे थे कि इसी दौरान उनका आपस मे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के चार पाँच युवकों ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसमें एक युवक नरेश के सर पर चोट लगने से वह गिर पड़ा जबकि कई अन्य युवक घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल नरेश को तत्काल उपचार के लिये पहले राजकीय चिकित्सालय काशीपुर ले जाया गया जहां उसकी हालत गम्भीर होने पर उसे मुरादाबाद ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना से क्षुब्ध लोगों ने आक्रोशित होकर खड़कपुर देवीपुरा मुख्य मार्ग पर हंगामा शुरू कर दिया और न्याय की मांग करने लगे। सूचना पर सीओ वंदना वर्मा भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गई। काफी देर तक आक्रोशित लोग हंगामा करते रहे। जिस वजह से पुलिस व लोगो के मध्य कई बार विवाद की स्थिति उतपन्न हो गई। आखिरकार बमुश्किल लोग माने, सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है जबकि एक युवक को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी आरोपी युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर लोगों के आक्रोश को देखते हुए खड़कपुर देवीपुरा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›