Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में विवाहिता छत से कूदी, मौत हुई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में घर की छत से कूदी महिला, हुई मौत
टीपीनगर चौकी क्षेत्र की घटना, चार साल पहले हुई थी शादी
हल्द्वानी। टीपीनगर चौकी क्षेत्र की एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में छत से कूद गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। शादी के चार साल होने के कारण मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। हालांकि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं सौंपी है।
पुलिस के अनुसार मदनापुर शाहजहांपुर यूपी निवासी सरिता (22) पत्नी मल्लू हाल निवासी गन्ना सेंटर हल्द्वानी ने तीन मई को छत से कूद मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान सरिता की मौत हो गई। सरिता की शादी को चार साल हुए थे। इस कारण मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बुधवार को महिला का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार परिवार यहां किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement