Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड में हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई होगी: डॉ धन सिंह

मध्य प्रदेश में तैयार पाठ्यक्रम को उत्तराखंड में लागू किया जाएगा
देहरादून। उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में अब हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई होगी। मध्य प्रदेश में तैयार पाठ्यक्रम को उत्तराखंड में लागू किया जाएगा।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने का ऐलान किया था। इसके लिए चिकित्सा शिक्षा विवि की ओर से प्रो सीएमएस रावत की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई थी। कमेटी की सिफारिश के आधार पर सरकार यह निर्णय लेने जा रही है।
एमबीबीएस हिंदी पाड्यक्रम का अध्ययन करने के बाद अपनी रिपोर्ट निदेशालय को सौंप दी है।चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार की ओर से तैयार किए गए हिंदी पाठ्यक्रम को ही राज्य में लागू किया जाएगा। विभाग के अफसरों को इस संदर्भ में जरूरी औपचारिताओं को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। एमबीबीएस का हिंदी पाठ्यक्रम एक तरह की रिफ्रेंस बुक होंगी। जिसमें छात्रों को अंग्रेजी के कठिन शब्दों को समझने में आसानी होगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›