Report by : CWN Desk
Published at :
मीडिया सेंटर हल्द्वानी में किया गया ध्वजारोहण

कार्यक्रम में मौजूद रहे कई पत्रकार, सभी ने ली संविधान की शपथ


हल्द्वानी। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर आवास विकास स्थित मीडिया सेन्टर में जिला सूचना अधिकारी ज्योति सुन्दरियाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सूचना कर्मियों एवं उपस्थित पत्रकार बन्धुओं ने ध्वजारोहण में संविधान की शपथ ली।
मीडिया सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए जिला सूचना अधिकारी श्रीमती सुन्दरियाल ने कहा कि हम सभी को भारतीय होने का गर्व है, इस महान दिन को ना सिर्फ भारत बल्कि विश्व के कोने-कोने मे रहने वाले भारतीय उत्साह के साथ मनाते हैं। उन्होंने 74 वां गणतन्त्र दिवस की सभी को बधाई देते हुये कहा कि हमें राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को बनाये रखना होगा, और बन्धुता बढाने के लिए दृढ संकल्प होना होगा।
इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी बागेश्वर गोविन्द सिंह बिष्ट,योगेश शर्मा, हर्ष रावत, अंकित साह, विनोद कुमार, गुरमीत सिह, विनोद कुमार, मुकेश सक्सेना, तारा जोशी, कुलदीप रौतेला, डा. जेडए वारसी, दीपक अधिकारी, डा. एएन तिवारी, एम हसनैन, मो. अजहर, मौ. अकरम, जकिर हुसैन अंसारी,भगवान सिंह गंगोला, गिरीश गिरी गोस्वामी, एमसी जोशी, आनसिह, पवन नेगी, मनोज राठौर भुवन चन्द्र, योगेश कुमार आदि मौजूद थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›