Report by : कालू वर्मा
Published at :
प्रदेश व्यापार मंडल महामंत्री मयंक पदमुक्त, प्रवीण शर्मा संगठन से निष्कासित

प्रदेश व्यापार मंडल कार्य समिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने लिया फैसला
हरिद्वार
। प्रदेश व्यापार मंडल कार्य समिति की बैठक कैंप कार्यालय सुभाष घाट पर संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने चौटाला ने कहां की कुछ सामान्य सदस्य लगातार संगठन के प्रति अनुशासनहीनता कर रहे थे जिसकी एक रिपोर्ट अनुशासन समिति के प्रभारी चंद शेखर गोस्वामी द्वारा प्रदेश कार्यालय को सोपी गई थी जिसमें प्रवीण शर्मा द्वारा संगठन के सामंत नए संगठन का गठन किया जा रहा था व् संगठन की गोपनीय नीति दूसरे संगठन  से साझा की जा रही थी एवं संगठन के पदाधिकारी से अपशब्दों का प्रयोग लगातार किया जा रहा था जिसको देखते हुए वह कार्य समिति से विचार विमर्श करते हुए प्रवीण शर्मा को संगठन से निष्कासित किया जाता है साथ ही पाया गया है कि प्रदेश महामंत्री मयंक मूर्ति भट्ट का भी सहयोग इन कार्यों में रहा है उसको देखते हुए तत्काल रूप से प्रदेश अध्यक्ष राजेंदर चौटाला ने प्रदेश महामंत्री मयंक मूर्ति भट्ट को प्रदेश महामंत्री पद से पद मुक्त किया गया, प्रदेश अध्यक्ष राजेंदर चौटाला ने कहा की जल्द ही प्रदेश महामंत्री व् प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा,जिलाध्यक्ष सर्वेशवर मूर्ति भट्ट ने कहा कि संगठन द्वारा निष्कासित व्यक्ति संगठन के किसी  भी नाम व् लोगों का प्रयोग ना करें एवं संगठन के लोगों का उपयोग सोशल मीडिया व् मीडिया पर प्रयोग किया गया तो संगठन उन पर क़ानूनी कार्रवाई करेगा बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुमित अरोड़ा, जिला अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट, कार्य समिति सदस्य दीपक गौनियाल , शहर महामंत्री कार्य समिति सदस्य विमल सक्सेना, महानगर अध्यक्ष किशन बजाज,शहर अध्यक्ष कनखल भगवत अग्रवाल,युवा जिला अध्यक्ष विशाल गोस्वामी, मधुर अरोरा,सौरभ शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›