Report by : CWN Desk
Published at :
विधायक कैड़ा ने अधिकारीयो के साथ की समीक्षा बैठक

जन समस्याओं को भी सुना, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

धानाचूली। पदमपुरी पर्यटक आवास गृह में विधायक रामसिंह कैड़ा ने अधिकारियों विकास कार्यो व आगामी कार्ययोजनाओ की समीक्षा बैठक ली।

सोमवार को टीआरसी में आयोजित बैठक में पनियाली में सड़क निर्माण पर संयुक्त निरीक्षण करने को कहा। वही विधायक निधि से चले रहे कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही पीडब्लूडी को धानाचूली परबड़ा मोटर मार्ग को जल्दी मिलाने को लेकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग में अल्काथिन पाइप में पूरा पैसा किसान को जमा करना पड़ रहा है। जिसकी सब्सिडी 50 फीसदी किसान के खाते में आएगी। वही किसान पूरा पैसे जमा करने को राजी नही है। इस समस्या को भी उठाया गया। वही पानी की समस्या आम रही। अधिकांश क्षेत्रो में पानी की समस्या उठाई गई जिसे विधायक कैड़ा ने जल संस्थान को गर्मी को देखते तत्काल दुरुस्त करने के निदेश दिए।वही बाल विकास विभाग में कन्या धन आवेदन करने में लाभार्थियों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है। जिसका प्रश्न विधायक कैड़ा सदन के पटल में रखेंगे।
इस दौरान मुख्य उद्यान अधिकारी आरके सिंह, बीडीओ जगदीश पंत, कृषि अधिकारी चन्द्रशेखर जोशी, एई हरीश द्विवेदी,मंडल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नरेश नयाल, चन्दन बिष्ट, जेई लघु सिंचाई शफीक अहमद, सीडीपीओ बबली हुसैन, उद्यान प्रभारी प्रेमा राणा,सहित कई अधिकारी व भाजपाई मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›