Report by : दानसिंह लोधियाल
Published at :
कोलकत्ता में चिकित्सक की रेप के बाद निर्मम हत्या पर जताया आक्रोश

स्वास्थ्यकमियों ने किया कार्य बहिष्कार

धानाचूली(नैनीताल)। कोलकाता स्थित हर की मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सा के साथ हुए गैंगरेप विनिमय हत्या के विरोध में स्वास्थ्य कर्मी संगठनों ने 24 घंटे का कार्य बहिष्कार का ऐलान किया। जिसके तहत नैनीताल जिले के धारी, ओखलकांडा, रामगढ़ और ओखलकांडा सहित अन्य स्थान पर चिकित्सकों और अन्य स्टाफ ने कार्य बहिष्कार कर महिला के संग हुए जघन्य अपराध का विरोध दर्ज करते हुए आक्रोश जताया ।
शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चिकित्सकों व अन्य स्टाफ ने कोलकाता में हुए जूनियर रेजिडेंट महिला के साथ जगन्य अपराध का विरोध दर्ज किया इस दौरान चिकित्सकों ने नारेबाजी कर चिकित्सक को न्याय दिलाने की मांग की।पीएससी पदमपुरी के डॉ हिमांशु कांडपाल ने इस घटना पर दुःख व्यक्त करते कहा हमारा मकसद मरीजों को परेशान करना नहीं है, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों व स्टाफ की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाना भी बहुत जरूरी है ,आज का विरोध न सिर्फ चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि देश की उसे हर बेटी की सुरक्षा के लिए है जो अपने घर से बाहर पढ़ाई या नौकरी करती है।
प्रदर्शन के दौरान डॉ. हिमांशु कांडपाल,डॉ संजय जनौटी, डॉ. शिवम, डॉ. निधि, मुख्य फार्मेसी अधिकारी रमेश राम, फार्मेसी अधिकारी बसन्त गोस्वामी(जिला अध्यक्ष एन एच एम संघ नैनीताल), नर्सिंग अधिकारी उमा, अंशिका, कनिका, मीनाक्षी, आनंद सिंह,कमला आर्या,मानसी आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›