Connect with us

राजनीति

विधायक रवि बहादुर ने सर्विस लेन निर्माण का किया निरीक्षण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

(गौरव कुमार)

हरिद्वार। बहादराबाद टोल प्लाजा के पास हाईवे पर राधिका एनक्लेव की तरफ आवाजाही के लिए सर्विस लेन का कार्य शुरू हो गया। कार्य का निरीक्षण ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर द्वारा किया गया।
ज्ञात हो कि जनता के द्वारा सर्विस लेन की मांग करने पर एक महीना पूर्व विधायक रवि बहादुर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर सर्विस लेन बनाने के निर्देश दिए थे। राधिका एनक्लेव और आसपास के लोगों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ती है। विधायक रवि बहादुर ने बताया कि राधिका एनक्लेव के साथ साथ आसपास के क्षेत्र लोग आवाजाही में हाईवे कावप्रयोग कार्य हैं। बहादराबाद से राधिका एनक्लेव जाने के लिए बहुत लंबा चक्कर काटकर जाना पड़ता है। कई लोग तो हाईवे में उल्टी दिशा की ओर वाहनों से जाते हैं ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसी दुर्घटना से लोगों को बचाने के लिए सर्विस लेन बनाने का कार्य एनएच द्वारा करवाया जा रहा है। जल्द ही सर्विस लेन बनकर तैयार हो जाएगी जिससे लोगों की परेशानियां भी खत्म होंगी। इस अवसर पर एनएच से सचिन चौधरी, प्रधान नीरज चौहान, बीडीसी सदस्य तनुज चौहान, तनवीर कुरेशी आदि उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement