Report by : CWN Desk
Published at :
पटवारी परीक्षा लीक मामले में कांग्रेस ने लोक सेवा आयोग कार्यालय घेरा, प्रदर्शन

विधायकों और युवा कांग्रेस ने बैरिकेड तोड़कर लोक सेवा आयोग गेट पर चढ़कर की नारेबाजी

(गौरव कुमार)

हरिद्वार। पटवारी परीक्षा लीक मामले में युवा कांग्रेस ने लोक सेवा आयोग कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायकों सहित कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। ज्ञात हो कि पांच दिन पूर्व हुई पटवारी परीक्षा के पेपर लीक होने का मामला खुला। जिसके बाद से सरकार विपक्ष के निशाने पर है।

पटवारी परीक्षा लीक मामले में कांग्रेस ने लोक सेवा आयोग कार्यालय घेरा, प्रदर्शन

युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के आह्वान पर कार्यकर्ताओ ने लोक सेवा आयोग का घेराव किया। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर और विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। प्रत्येक परीक्षा घोटाले की भेंट चढ़ रही। विधानसभा सत्र में बोलने नहीं दिया जाता। विधायक ममता राकेश, विधायक विरेंद्र जाती ने कहा कि सरकार और प्रशासन नही चाहती कि युवाओं को रोजगार मिले। सरकारवके मंत्री, अधिकारी सभी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इस दौरान संजय पालीवाल, सतपाल ब्रह्मचारी, जिलाध्यक्ष रुड़की सचिन चौधरी, जिलाध्यक्ष हरिद्वार कैश खुराना, जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, हरीद्वार विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल, जिला महासचिव शुभम जोशी, शानू गिरी, निखिल सौदाई, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पूर्व प्रधान दिनेश वालिया, अजय दास महाराज, मोनू कुमार, सुखविंदर वाल्मिकी, सपना वाल्मिकी, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, राव आफाक, जुनैद राना, तनवीर कुरेशी, महरूफ सलमानी, पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, पार्षद सोहेल कुरेशी, पार्षद राजीव भार्गव, लकी महाजन, सागर बेनीवाल, सरफराज रावत, रवीश भटीजा, नितिन तेश्वर, सुमित भाटिया, संगम शर्मा, कार्तिक, बीएस तेजियान, जतिन हांडा, सुमित सैनी, जितेंद्र सिंह, सैफ अली, नासिर गौड़ आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›