Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर के मंडी क्षेत्र से मोबाइल फोन चोरी करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। पुलिस के मुताबिक विनोद राजभर ने मोबाइल चोरी होने की तहरीर हल्द्वानी के कोतवाली में दी थी, जिसके बाद से पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने अब मोबाइल फोन के साथ आरोपी जावेद उर्फ हड्डी को गिरफ्तार कर लिया है।
नैनीताल पुलिस ऐसे आरोपियों को खोजने का काम कर रही है, जो शहर में चोरी करने का काम करते हैं। पुलिस लगातार ऐसे चोरों पर नजर रख रही है। जल्द ही और चोरों के खिलाफ भी पुलिस अब कार्रवाई करेगी।