Report by : Paras Bisht
Published at :
25-26 जून को उत्तराखंड में मानसून की दस्तक

हल्द्वानी। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। ज्यादातर क्षेत्रों में बादल और देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई है।  पर्वतीय क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई।
मौसम विभाग ने अगले चार दिन प्रदेश में कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी दी है। शनिवार से देहरादून व नैनीताल समेत छह जिलों में भारी वर्षा व ओलावृष्टि को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 25-26 जून को प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है।
प्रदेश में बीते दो दिन से बादलों का डेरा है। कहीं-कहीं वर्षा के दौर भी जारी हैं। गुरुवार को देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व नैनीताल में भारी वर्षा हुई। जिससे जन-जीवन प्रभावित हो गया। हालांकि, चारधाम समेत आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहे। आज भी प्रदेश के निचले क्षेत्रों में मौसम के करवट बदलने के आसार हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›