Report by : कालू वर्मा
Published at :
कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में 17 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

हरिद्वार। इस साल के अंतिम स्नान कार्तिक पूर्णिमा पर पिछले साल के मुकाबले रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। गंगा घाटों पर आस्था का अद्भुत संगम दिखा। ठंड के बावजूद गंगा स्नान के लिए बाहरी राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बड़ी संख्या में लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई। प्रशासन का दावा है कि दोपहर तक 17 लाख श्रद्धालु गंगा स्नान कर चुके थे, जबकि पिछले साल 16 लाख श्रद्धालुओं ने कार्तिक पूर्णिमा का स्नान किया था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›