Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
मां! बहुत जी ली झूठ की जिंदगी, अब नहीं हिम्मत, अल्मोड़ा में हॉस्टल में फांसी पर लटका युवक

अल्मोड़ा। एसएसजे हॉस्टल में एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में मौत के लिए छात्र ने खुद को जिम्मेदार बताया है। छात्र की आत्महत्या की सूचना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। स्नो व्यू मल्लीताल नैनीताल निवासी मानव बिष्ट (20 साल) पुत्र लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने तीन माह पूर्व ही एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। शुक्रवार को मानव ने प्रथम सेमेस्टर का अंतिम पेपर दिया था। इसके बाद वह काफी देर तक अन्य साथियों के साथ बातचीत कर हॉस्टल के कमरे में चला गया।
सुसाइट नोट में लिखा है..अब नहीं हो पा रहा है मां, बहुत जी ली झूठ की जिंदगी। आपका बेटा आपसे बहुत प्यार करता था। यह बात इकलौते बेटे मानव ने अपनी मां के नाम लिखे अंतिम पत्र में कही है जिसके बाद मानव ने फंदे से लटककर जान दे दी। एसएसजे के बीए प्रथम वर्ष के छात्र के सुसाइड करने की सूचना से साथ ही सहपाठी और कॉलेज प्रशासन स्तब्ध है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›