Connect with us

देहरादून

देहरादून चकराता के लाखामंडल क्षेत्र के म्यूडाकी छानी गडाड में युवक की हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस ने हत्या के आरोप में भाई-बहन और अज्ञात पर केस दर्ज किया
देहरादून। चकराता ब्लॉक के लाखामंडल क्षेत्र के म्यूडाकी छानी गडाड में युवक की हत्या कर दी गई। शव पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या के आरोप में देर रात आरोपी भाई-बहन और अज्ञात पर केस किया है।
सुभाष पुत्र नत्थू दास निवासी सिलामू के अनुसार सोमवार सुबह पांच बजे उसे लाखामंडल क्षेत्र के लोगों से सूचना मिली की उसके भाई सोनू दास (32) की हत्या कर किसी ने गडाड छानी में शव फेंक दिया है। जब वह मौके पर पहुंचा तो भाई का शव गडाड में छानी में रखा था। जिस पर चोटों के कई निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को विकासनगर मोर्च्यूरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई सुभाष ने पुलिस को तहरीर देकर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती व उसके भाई के खिलाफ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। एसओ चकराता शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि आरोपी सुनील और उसकी बहन किरण समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Select Language

Advertisement