Connect with us

उत्तराखण्ड

मुस्लिम समाज ने 18 जून को देहरादून में बुलाई महापंचायत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुरोला की घटना के बाद मुस्लिमों के पलायन और उत्पीड़न के खिलाफ होगा मंथन

देहरादून। मुस्लिमों के पलायन और उत्पीड़न के खिलाफ देहरादून में 18 जून को मुस्लिम समाज की ओर से महापंचायत बुलाई गई है। दून के पलटन बाजार स्थित जामा मस्जिद में शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी की अध्यक्ष में उलमा एवं जिम्मेदारों की बैठक में इस पर फैसला लिया गया।
महापंचायत में देहरादून, विकासनगर, हरिद्वार, रूड़की, हल्द्वानी, यूएसनगर समेत अन्य जगहों से मुस्लिम समाज के लोग हिस्सा लेंगे। महापंचायत गांधी रोड स्थित पुराने बस स्टैंड के पीछे आयोजित होगी। शनिवार को जामा मस्जिद में मस्जिदों के इमामों एवं जिम्मेदार लोगों ने बैठक में शिरकत की। प्रदेश में इस दौरान चल रहे माहौल पर विस्तार से चर्चा की गई। कहा कि प्रदेश के अंदर मुस्लिमो के पहाड़ों से पलायन और प्रशासन द्वारा मुस्लिमो का उत्पीड़न चिंताजनक है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement