Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
सफाई महिला कर्मी से समुदाय विशेष के युवकों ने की मारपीट, कपड़े फाड़े

महिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने शुरू की जांच, होगी कार्रवाई

कमल जगाती

नैनीताल। सफाई के रुपये मांगने गई स्वछक महिला कर्मचारी को 5 से 6 धर्म विशेष की महिलाओं ने बुरी तरह से पीट दिया और उसके कपड़े तक फ़ाड दिए। पीड़ित महिला का लड़का उनको अस्पताल लाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

सफाई महिला कर्मी से समुदाय विशेष के युवकों ने की मारपीट, कपड़े फाड़े


नैनीताल के मल्लीताल स्थित बड़ा बाजार की पीछे की बस्ती में एक स्वछक महिला सफाई करने किसी के घर गई थी। महिला ने उनसे जब अपने काम के पैसे मांगे तो घर मे रहने वाली धर्म विशेष की महिलाओं ने उसे फटकार कर पिछले महीने ही रुपये देने कि बात कही। पीड़ित महिला कुसुम ने काम के रुपये मांगे तो बात बढ़ गई और फिर नौबत हाथापाई तक पहुँच गई। धर्म विशेष की महिलाओं की संख्या पांच से छह होने के कारण वो कुसुम पर भारी पड़ी और कुसुम ने बताया कि उसे लाठी दण्डों के अलावा पेट में लात घूंसों से भी वार कर जख्मी किया गया और उसके बाल खींचे गए। हमलावर महिलाएं इतने में ही नहीं रुकीं, उन्होंने कुसुम के कपड़े फाड़कर उसकी बेइज्जती कर दी। चोटिल कुसुम को उसका पुत्र राहुल अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सकों ने कुसुम का इलाज किया। मौके की गंभीरता को देखते हुए मल्लीताल कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। राहुल ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि उसे न्याय चाहिए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›