Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने “मंडुआ” की बुवाई की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी– अपने दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी के ग्राम शिरोर में “मंडुआ” की बुवाई की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार मोटे अनाज का प्रचार प्रसार हो रहा है उसी का परिणाम है कि आज देश ही नहीं अपितु विश्व स्तर पर मोटे अनाज की मांग बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जेल से पैरोल पर जाने वाले कैदी इस बात का रखें ध्यान, वरना होगी गिरफ्तारी

73 करोड़ रुपए की धनराशि स्टेट मिलेट मिशन को मिली : मुख्यमंत्री
प्रदेश में सरकार द्वारा मोटे अनाज की फसलों को प्रोत्साहन देने हेतु लगभग ₹73 करोड़ रुपए की धनराशि स्टेट मिलेट मिशन को दी गई है। हमारी सरकार पर्वतीय क्षेत्र के किसानों से मंडवा, झिंगोरा, चौलाई जैसे मोटे अनाजों की खरीद MSP पर कर रही है व किसानों को इसका ऑनलाइन भुगतान भी किया जा रहा है।

Select Language

Advertisement