Connect with us

नई दिल्ली

धारी के देवनगर में मनाया गया मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पारंपरिक परिधानों में महिलाओं ने किया पौधरोपण

गांव के लोगो ने किया कार्यक्रम में प्रतिभाग

धानाचूली(नैनीताल)। जिले के धारी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत देवनगर में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसके तहत कई कार्य किये गए।
शुक्रवार को देवनगर के प्रावि देवनगर में शिलाफटकम, पंचप्रण ,वसुधा वंदन और पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक नारायण दत्त तिवारी को भी सम्मानित किया गया

यह भी पढ़ें 👉  सीबीआई ने जीएसटी रिफंड घोटाले में बिहार-झारखंड के ठिकानों पर मारा छापा, फर्जी निर्यात दस्तावेज़ बनाकर किए करोड़ों के घोटाले का खुलासा


उलेखनीय है पूरे देश में 9 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक यह अभियान चलाया जाएगा। जिसमें पूरे भारत की अलग-अलग जगहों पर शहीदों को सम्मान दिया जाएगा। जिसके लिए अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 15 अगस्त के हर घर तिरंगा अभियान को जारी किया था और इस साल मेरी माटी मेरा देश अभियान शुरू किया है। जिसे हर गांव में व्यापक रूप से मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 291 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया


इस अवसर पर प्रधान बसंती तिवारी, बीडीओ जगदीश चन्द्र पंत , ग्राविअ दीपक पाण्डेय, जेई मनरेगा, रोजगार सहायक, एसएचजी महिला व ग्रामवासी मौजूद रहे ।

Select Language

Advertisement