Connect with us

हल्द्वानी

दिव्यांग नाबालिग छात्राओं के यौन शोषण के आरोप में नैब संचालक धानिक गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना पुलिस ने दिव्यांग नाबालिग छात्राओं के यौन शोषण के आरोप में मूक बधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों की आवासीय संस्था के संचालक को गिरफ्तार किया है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं 13 वर्षीय पीड़िता का मेडिकल कराकर कोर्ट में धारा 164 के बयान भी दर्ज कराए हैं।
पुलिस के अनुसार, करीब डेढ़ माह पूर्व में एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा को एक शिकायती पत्र मिला था। इसमें गौलापार स्थित इस आवासीय संस्था की 13 वर्षीया दिव्यांग छात्रा ने संस्था संचालक श्याम धानक (62) निवासी दमुवाढूंगा बंदोबस्ती पर जुलाई से यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। पत्र में पीड़िता ने अन्य पीड़ित छात्राओं के नाम भी खोले थे। जांच में पुलिस ने संबंधित छात्राओं से पूछताछ की तो पीड़िता ने आरोपी श्याम धानक द्वारा यौन शोषण करने की बात पुलिस को बताई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement