Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में लटूरिया आश्रम में धूमधाम के साथ मेहन्दी रस्म आयोजित, पंजाब से आये गिद्दा व भगवान राधा कृष्ण की झांकी के साथ जमकर नृत्य किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। प्राचीन शिव मन्दिर कमेटी द्वारा प्रभु राम की बारात से पूर्व आज हज़ारों महिलाओं ने लटूरिया आश्रम में बड़े धूमधाम के साथ मेहन्दी रस्म आयोजित की गई, जिसमें करीब दो हजार से अधिक महिलाओं ने एक-दूसरे मेहन्दी लगाई। पंजाब से आये गिद्दा व भगवान राधा कृष्ण की झांकी के साथ जमकर नृत्य किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट थे।  *वरपक्ष की तरफ अयोध्यापुरी से जनकपुरी रामलीला मैदान पहुँचकर सीता जी के लिये मेहन्दी भेट की।मेहन्दी भेंट करने वालों विधायक बंशीधर भगत  सुभाष मोगा जोगेन्द्र रौतेला साकेत अग्रवाल प्रताप बिष्ट प्रदीप बिष्ट चौधरी समर पाल अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता कार्यक्रम सयोंजक हरिमोहन अरोड़ा रूपेन्द्र नागर पदम् पाल आदि नाचते गाते हुए बैंड बाजों के साथ पहुँचे। *वही रामलीला संचालन समिति के पदाधिकारी अयोध्यापुरी लटूरिया आश्रम में माँ सीता जी के चरणों की लाई मेंहदी भेंट की जिसे हज़ारों  महिलाओं द्वारा रचाया गया* कार्यक्रम सयोंजक हरिमोहन अरोड़ा व शिव कपूर ने बताया मेहंदी रस्म के बाद भण्डारे का आयोजन किया गया। कल दोपहर 2 बजे भव्य राम बारात का निकाली जायेगी। मीडिया प्रभारी हेमन्त साहू व नन्द किशोर जायसवाल ने बताया राम बारात को भव्य बनाने की तैयारियों को पूरा कर लिया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से अमित आशवानी रूपेन्द्र नागर सुनील गुप्ता सुशील गुप्ता पदम् पाल सूरज लम्बा विवेक शर्मा दिनेश अग्रवाल हिमान्शु मिश्रा रामरूप गुप्ता राजू जायसवाल आंनद गुप्ता मन्नू कपूर सरोज गुप्ता प्रीती आर्या विनीता कपूर विपिन साहू आरती गुप्ता कशिश जायसवाल समेत हज़ारों भक्त थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement